मनरेगा लोकपाल ने 40 पर की कार्रवाई

शेखपुरा : जिले में चर्चित रहे मनरेगा के लोकपाल इंजीनियर पंकज कुमार ने तबादले के बाद जाते- जाते 40 से अधिक विभागीय कर्मियों और अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है. इस कार्रवाई की जद में मनरेगा विभाग के कर्मियों और अधिकारियों के साथ-साथ पंचायत के मुखिया को भी लाया गया है. मनरेगा लोकपाल के इस […]

शेखपुरा : जिले में चर्चित रहे मनरेगा के लोकपाल इंजीनियर पंकज कुमार ने तबादले के बाद जाते- जाते 40 से अधिक विभागीय कर्मियों और अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है. इस कार्रवाई की जद में मनरेगा विभाग के कर्मियों और अधिकारियों के साथ-साथ पंचायत के मुखिया को भी लाया गया है. मनरेगा लोकपाल के इस कार्रवाई से जिले में कर्मियों और अधिकारियों के बीच जहां हड़कंप मच गया है. वहीं गत कई माह से गरीब मजदूरों को रोजगार देनेवाली योजना की गति ठप पड़ गयी है.

इस मामले में विभागीय सूत्रों की मानें तो मनरेगा लोकपाल इंजीनियर पंकज कुमार ने उच्च न्यायालय में लंबित हुसैनाबाद पंचायत में अनियमितताओं को लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण आवेदन को खारिज कर दिया.
वहीं दूसरी तरफ उसी मामले में प्रखंड के दो प्रोग्राम ऑफिसर, पीआरएस, लेखापाल, पीटीए समेत सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है. इसी प्रकार चर्चित लोकपाल ने मनरेगा के सहायक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की. उक्त अधिकारी के विरुद्ध 12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. जानकारों के मुताबिक सहायक अभियंता के विरुद्ध लोकपाल अधिकारी ने सहायक अभियंता के द्वारा टूर प्रोग्राम नहीं दिये जाने एवं आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >