कनीय अभियंता के आश्रित को सीओ ने सौंपा चेक
अरियरी (शेखपुरा) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डीहा गांव निवासी व अवकाश प्राप्त कनीय अभियंता सिद्धिनाथ प्रसाद वर्मा के पिछले दिनों लू लगने से मौत हो गयी थी. जिसके पश्चात शुक्रवार को सीओ भाग्य नारायण राय ने मृतक के आश्रित को आपदा विभाग कोष से चार लाख की राशि का चेक सौंपा. गौरतलब हो कि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 22, 2019 2:02 AM
अरियरी (शेखपुरा) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डीहा गांव निवासी व अवकाश प्राप्त कनीय अभियंता सिद्धिनाथ प्रसाद वर्मा के पिछले दिनों लू लगने से मौत हो गयी थी. जिसके पश्चात शुक्रवार को सीओ भाग्य नारायण राय ने मृतक के आश्रित को आपदा विभाग कोष से चार लाख की राशि का चेक सौंपा. गौरतलब हो कि मृतक आकाश प्राप्त कनीय अभियंता पिछले सप्ताह अपनी पुत्री को प्रतियोगिता परीक्षा दिलाने के लिए गये हुए थे. इसी दौरान गया जंक्शन स्थित मुख्य सड़क पर उन्हें लू लगने से चक्कर आ गया और वे सड़क पर ही गिर गये.
...
घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी, जिसके बाद उन्हें सरकार के द्वारा आपदा कोष से दी जाने वाली मुआवजा राशि के रूप में उनके परिजनों को उक्त चेक सौंपा गया. इस मौके पर सीओ के अलावा अंचल निरीक्षक भागीरथ यादव व मुखिया प्रतिनिधि यदुनंदन महतो सहित कई लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें...
November 27, 2025 5:55 PM
November 25, 2025 5:28 PM
September 29, 2025 2:10 PM
August 30, 2025 2:54 PM
August 27, 2025 7:18 PM
August 21, 2025 6:49 PM
August 4, 2025 12:40 PM
July 28, 2025 1:07 PM
July 25, 2025 3:41 PM
Road Accident: बिहार में कांवरियों से भरी पिकअप और बस पलटी, 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
July 23, 2025 1:26 PM
