ऑटो पलटने से शादी समारोह से लौट रहे छह लोग घायल

शेखपुरा : लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सिरारी व सिसवां गांव के बीच यात्रियों से भरे एक ऑटो के सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि घटना […]

शेखपुरा : लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सिरारी व सिसवां गांव के बीच यात्रियों से भरे एक ऑटो के सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि घटना में सभी घायल सदर प्रखंड के मेहुस गांव के रहनेवाले हैं. सभी लोग निकटवर्ती लखीसराय जिले के शहदपुर गांव से एक शादी समारोह में भाग लेकर घर वापस लौट रहे थे.
सभी सिरारी गांव से पहले सड़क पर बालू का ढेर होने और उस पर टेंपो चढ़ जाने के कारण ऑटोचालक संतुलन खो बैठा. इस घटना में मेहुस गांव की रूबी देवी पति सत्येंद्र सिंह, अनिता देवी पति विपिन सिंह, रंजना देवी पति श्रीकांत सिंह, गांव के ही स्व नवीन सिंह की पत्नी गायत्री देवी एवं पुत्र गुड्डू कुमार, खुशबू कुमारी पिता विपिन सिंह बुरी तरह घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >