बरबीघा (शेखपुरा) : गुरुवार को नगर पर्षद की आम सभागार में नगर पर्षद का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से काफी गहमागहमी के बीच पारित हो गया. नगर पर्षद के सभी वार्ड काउंसलरों की उपस्थिति में सभापति रोशन कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा वार्षिक बजट में विभिन्न नगरों से प्राप्त आय एवं विभिन्न मदों में खर्च की जाने वाली राशि का ब्योरा प्रस्तुत किया.
96 करोड़ से होगा नगर का सौंदर्यीकरण

96 करोड़ से होगा नगर का सौंदर्यीकरण
Copied link
बरबीघा (शेखपुरा) : गुरुवार को नगर पर्षद की आम सभागार में नगर पर्षद का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से काफी गहमागहमी के बीच पारित हो गया. नगर पर्षद के सभी वार्ड काउंसलरों की उपस्थिति में सभापति रोशन कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा वार्षिक बजट में विभिन्न नगरों से प्राप्त आय एवं विभिन्न मदों में […]
सर्वसम्मति से वार्षिक बजट के पारित होने के बाद नगर पर्षद के सभापति रोशन कुमार ने बताया कि सभी प्रकार के आंतरिक संसाधनों में नल जल योजना, राज्य योजना, नगर विकास मंत्रालय, प्रधानमंत्री आवासीय योजना से लगभग 95 करोड़ 43 लाख 62 हजार 945 रुपये संभावित आय प्राप्ति का अनुमान है.
जबकि, विभिन्न मदों में संभावित व्यय होने वाली राशि 95 करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपये की राशि का अनुमान है. रोशन कुमार ने बताया कि पहली बार मासिक बजट को पांच लाख 12 हजार 900 रुपये की बचत भी होगी.
नगर सभापति रोशन कुमार ने बताया कि बैठक में नल जल योजना, विभिन्न बस स्टैंड के टेंडर से होने वाली आय, फुटपाथ दुकानदारों से वसूल की जाने वाली रकम जैसे आंतरिक संसाधनों से पांच करोड़ के आसपास अंतरिक्ष संसाधन से प्राप्त होने वाले राजस्व के रूप में अनुमानित किया है.
कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वार्षिक बजट में इस बार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा, उपसभापति अन्नपूर्णा देवी, सुनील सिंह, पभल्ला, ब्यूटी देवी, पूनम देवी, अजीत कुमार, अंजू देवी, मीणा देवी, कुमार ऋत्विक आदि मौजूद थे.