महिला पीआरएस से दुष्कर्म का प्रयास

लोकपाल अधिकारी पंकज कुमार के खिलाफ पीड़िता ने दिया बयान शेखपुरा : अरियरी की चोरवर पंचायत में कार्यरत रही महिला पीआरएस सोनी कुमारी ने लोकपाल अधिकारी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा है कि सोमवार को जब वह संचिका लेकर लोकपाल कार्यालय पहुंची तब अधिकारी ने उनका हाथ पकड़कर खींचना […]

लोकपाल अधिकारी पंकज कुमार के खिलाफ पीड़िता ने दिया बयान

शेखपुरा : अरियरी की चोरवर पंचायत में कार्यरत रही महिला पीआरएस सोनी कुमारी ने लोकपाल अधिकारी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा है कि सोमवार को जब वह संचिका लेकर लोकपाल कार्यालय पहुंची तब अधिकारी ने उनका हाथ पकड़कर खींचना शुरु कर दिया. लेकिन जब बीच बचाव करने लगी तब उसे धक्का दे दिया गया.
धक्के के बाद कार्यालय में ही हुआ गिर कर बेहोश हो गयी. बेहोशी की अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर बयान के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि पीड़िता ने बयान में लोकपाल अधिकारी पर गलत नियत से हाथ पकड़ने एवं छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने लोकपाल अधिकारी पर कुछ दिन पूर्व ही पांच लाख रुपये मांग करने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता के बयान के आधार पर जांच की जायेगी. इसके बाद जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >