चंदा कर करानी पड़ रही है चापाकल की मरम्मत

शेखपुरा : मई महीने के पहले सप्ताह में जल संकट हो गया है. जल स्तर गिरने से कुएं ने भी साथ छोड़ना शुरू कर दिया है. वहीं सरकारी चापाकलों का भी हाल बुरा है. नगर पर्षद, शेखपुरा में शहरी जलापूर्ति व्यवस्था से पानी की जरूरत को पूरा करने का प्रावधान है. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों […]

शेखपुरा : मई महीने के पहले सप्ताह में जल संकट हो गया है. जल स्तर गिरने से कुएं ने भी साथ छोड़ना शुरू कर दिया है. वहीं सरकारी चापाकलों का भी हाल बुरा है. नगर पर्षद, शेखपुरा में शहरी जलापूर्ति व्यवस्था से पानी की जरूरत को पूरा करने का प्रावधान है. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में चापाकलों की भी सुविधा है.

चापाकल लगानेवाले ठेकेदार को ही तीन साल तक इसका रखरखाव करना है. लेकिन ऐसा नहीं होता है. शेखपुरा शहर के खांडपर स्थित मेन रोड में पिछले 15 दिनों से खराब पड़े चापाकल को कोई देखनेवाला नहीं है. इसके बाद दुकानदारों ने इसे ठीक कराने का बीड़ा उठाया. साइकिल दुकान के संचालक रंजीत वर्मा, बर्तन कारोबारी साजन प्रसाद ने बताया कि लगभग ढाई साल के अंतराल में यह चापाकल तीसरी बार चंदा कर इसकी मरम्मत करायी गयी है. शहर के चांदनी चौक से लेकर पटेल चौक के बीच एक किलोमीटर के अंतराल में एकलौता चापाकल पर सैकड़ों लोग प्यास बुझाते हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी
शहरी क्षेत्र में चापाकलों की मरम्मती के लिए बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है. निर्णय के आलोक में हर वार्ड के अंदर पांच-पांच चापाकलों की मरम्मती करायी जानी है. इस दिशा में कई वार्डों में चापाकलों की मरम्मती करा दी गयी है.
सुनील कुमार, कार्यपालक अधिकारी, नगर परिषद, शेखपुरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >