स्टैंड में ही वाहनों को खड़ा करें वाहन मालिक

शेखपुरा : डीएम योगेंद्र सिंह ने नगर क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम को दिया. साथ ही नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, बस व ऑटो संघ के साथ बैठक कर जाम से निबटने का उपाय करें. डीएम ने कहा कि वाहन मालिक निर्धारित पड़ाव में ही गाड़ियों […]

शेखपुरा : डीएम योगेंद्र सिंह ने नगर क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम को दिया. साथ ही नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, बस व ऑटो संघ के साथ बैठक कर जाम से निबटने का उपाय करें. डीएम ने कहा कि वाहन मालिक निर्धारित पड़ाव में ही गाड़ियों को खड़ा करें. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि शहर में चलनेवाले ऑटो को सही तरीके से संचालन कराने का निर्देश डीएम ने दिया है. नाबालिग ऑटोचालक का निबंधन रद्द करने को भी कहा है. बैठक में बताया गया कि जिले में बस का संचालन निर्धारित बस पड़ाव के बदले और भी कई स्थानों से हो रहा है. इसी प्रकार ऑटो के संचालन में भी अनियमितता देखी जा रही है. डीएम ने यातायात नियमों को उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने के कारण जाम लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >