शिवहर में सघन वाहन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों से 89 हजार रुपये जुर्माना वसूला

शिवहर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के नेतृत्व में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 89 हजार रुपये का चालान वसूला गया. यह अभियान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है और आगे भी जारी रहेगा.

Sheohar News: शिवहर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अनुराग कुमार रवि के नेतृत्व में विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान परिवहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों से 89 हजार रुपये का चालान वसूला गया.

हेलमेट और सीट बेल्ट की हुई जांच

डीटीओ ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और बिना वैध कागजात के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करना है.

जांच के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट और चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट यात्रा करने वाले चालकों को रोका गया. इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की भी गहन जांच की गई.

ट्रिपल लोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई

अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल लोडिंग करने वाले तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.

कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में उनके अभिभावकों को चेतावनी दी गई.

अवैध वाहन जब्त, अभियान रहेगा जारी

डीटीओ अनुराग कुमार रवि ने कहा कि वाहन जांच का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

अभियान के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कई वाहनों को जब्त किया गया. वहीं कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया.

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >