लाइन डे में एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, जनता दरबार में फरियादियों को मिला भरोसा

शेओहर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने पुलिस केंद्र में 'लाइन डे' पर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने जनता दरबार में भी फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Sheohar News: पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र में आयोजित "लाइन डे" के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखा के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी उन्होंने फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित निष्पादन के निर्देश जारी किए.

लाइन डे में सुनी गई पुलिसकर्मियों की समस्याएं

पुलिस केंद्र में आयोजित लाइन डे के दौरान एसपी शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित शाखा को सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिसकर्मी बेहतर कार्य वातावरण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें.

जनता दरबार में शिकायतों की हुई सुनवाई

इसके बाद एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. एसपी ने सभी आवेदकों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर

एसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर बिना अनावश्यक विलंब के नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

यह भी पढ़ें: शिवहर में लगेगा वायु प्रदूषण मापक यंत्र, सिंगल यूज प्लास्टिक पर होगी सख्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >