प्रस्तावित कॉलेज की जमीन का मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी के निर्देश

समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

शिवहर: समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार डॉ. श्वेता गुप्ता ने शुक्रवार को शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड अंतर्गत छतौना एवं मीनापुर बलहाँ पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यहां प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का विधिवत निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने प्रस्तावित स्थल की भौगोलिक स्थिति एवं उपयोगिता का जायजा लिया. मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से डिग्री कॉलेज के निर्माण से जुड़ी सभी आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारियां भी प्राप्त कीं.

उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार पर जोर

बैठक एवं स्थल निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतर और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण पहल को तेज गति से धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

मंत्री ने प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया और आवश्यक तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने को कहा.

युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगा उच्च शिक्षा का अवसर

स्थानीय लोगों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिवहर के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि इस डिग्री कॉलेज के निर्माण से जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा. इससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी तथा शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा.

यह भी पढ़ें

शिवहर में लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि हुई ट्रांसफर, जानें पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md.maksud alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >