शिवहर: प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने की 20 सूत्री और आपदा पूर्व तैयारियों की समीक्षा

शिवहर में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने 20 सूत्री समिति और आपदा पूर्व तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में 27 जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए. पढ़ें पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: समाहरणालय संवाद कक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) एवं संभावित आपदा पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह शिवहर जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने की.

जदयू कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

बैठक से पूर्व शहर के पिपराही रोड स्थित जदयू कार्यालय में बिहार राज्य परिषद सदस्य नरेंद्र पटेल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.

20 सूत्री बैठक में 27 सवालों पर चर्चा

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सह सदस्य नीरज कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सह सदस्य कमलेश पांडेय सहित अन्य सदस्यों द्वारा उठाए गए 27 जनहित से जुड़े सवालों पर विस्तार से चर्चा की गई. विभिन्न विभागों को पूर्व में सौंपे गए कार्यों के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा भी की गई.

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बैठकों का उद्देश्य केवल चर्चा नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता देकर उनका समयबद्ध निष्पादन किया जाना चाहिए.

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री ने डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शुभांक मिश्रा के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम संसाधन, पीएचईडी, विद्युत, खनन, लघु सिंचाई, नगर प्रक्षेत्र और ग्रामीण कार्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सांसद लवली आनंद, एमएलसी रेखा कुमारी, एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी, बेलसंड विधायक अमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय, नगर सभापति राजन नंदन सिंह, एडीएम मेधावी, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनुशील कुमार समेत जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >