शिवहर: पेड़ से लटका मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, इलाके दहशत

Sheohar News: फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला है. मृतक की पहचान कनुआनी गांव के राम विनय सहनी के रूप में हुई है. पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Sheohar News: शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहतरवा गांव के बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है. सुबह-सुबह शव मिलने की खबर से आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही फतेहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम अपने पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.

कनुआनी गांव के राम विनय सहनी के रूप में हुई पहचान

पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त कर ली गई है. मृतक की पहचान पास के ही कनुआनी गांव निवासी 60 वर्षीय राम विनय सहनी के रूप में हुई है. बुजुर्ग का शव गांव के बाहर पेड़ से क्यों और किन परिस्थितियों में लटका मिला, पुलिस इसके हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवहर जिला अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >