Sheohar News: कुत्ते ने 3 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट नोचा, गंभीर स्थिति में भर्ती

Sheohar News: घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया, जिससे उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sheohar News: शिवहर जिले के हरनाही में बीते दिन यानी सोमवार को एक तीन साल के मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें बच्चे का प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना उस दौरान हुई जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलन के क्रम में अचानक एक कुत्ता बच्चे पर झपट पड़ा। यह देखकर परिजनों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया और कुत्ते को भगा दिया। घायल बच्चे को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के कारन उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की स्थिति गंभीर है और उसे विशेष इलाज की आवश्यकता है।

मुजफ्फरपुर में भी बढ़ा कुत्ते का आतंक

शिवहर के अलावा मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। बीते एक अक्टूबर को वार्ड नंबर 27 के दामुचक से मझौलिया रोड, शिवपुरी मोहल्ले में एक पागल कुत्ते ने कई व्यक्ति को काट लिया। सुबह-सुबह सफाई को पहुंचे निगम कर्मी को भी काट कुत्ते ने जख्मी कर दिया। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन अन्य लोगों को काटा। लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर डाल कुत्ते की आतंक की शिकायत की। शिकायत के कुछ ही देर बाद नगर निगम का डॉग कैचर वाहन मोहल्ले में पहुंचा। नगर निगम की टीम ने लगभग दो घंटे तक मसक्कत की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बदले लोगों की शिकायत पर अन्य कुत्ते को पकड़ कर निगम की टीम लौट गयी।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >