शिवहर: संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम के निर्देश पर हुई समीक्षा बैठक

Sheohar Flood alert: संभावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें तटबंधों की सुरक्षा, सामुदायिक रसोई, पशु चारा और चिकित्सा व्यवस्था समेत बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को अलर्ट किया गया. खबर पढ़ें विस्तार से…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

 Sheohar Flood alert: जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और पूर्व तैयारियों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह बैठक जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री श्वेता सुमन की उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरीय तकनीकी सहायक ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की.

राहत और बचाव की तैयारियों की समीक्षा

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, संचार व्यवस्था और सरोजा सीताराम सदर अस्पताल की आपातकालीन तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया. बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने, तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रभावितों के लिए कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और पशु चारा प्रबंधन जैसे गंभीर विषयों पर रणनीति बनाई गई.

सुरक्षित निकासी और पुनर्वास पर जोर

इसके साथ ही आपदा के समय लोगों की सुरक्षित निकासी, पुनर्वास व्यवस्था और बीएसडीआरएन (BSDRN) पोर्टल की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए. बैठक में सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. राहुल रंजन सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >