शिवहर में सेवा संकल्प अभियान की धूम! श्रीराम मंदिर परिसर में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, रोपे गए फलदार-छायादार पौधे

भारतीय जनता पार्टी शिवहर जिला इकाई ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नगर में स्वच्छता एवं सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर प्रांगण में श्रमदान कर साफ-सफाई की और पौधे रोपे.

शिवहर: राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवहर जिला इकाई द्वारा शनिवार को नगर में स्वच्छता एवं सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने की. इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर समाज को स्वच्छता, स्वच्छता के प्रति दायित्व और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया.

श्रीराम मंदिर प्रांगण में किया गया श्रमदान, रोपे गए पौधे

अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान किया. श्रीराम मंदिर प्रांगण तथा उसके आसपास के सार्वजनिक स्थानों की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई. कार्यकर्ताओं ने कचरा निस्तारण कर आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया. इसके उपरांत मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए तथा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इन पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया.

पौधारोपण को जन-अभियान बनाने की अपील: जिलाध्यक्ष नीरज सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन का सकारात्मक संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांव, कस्बों और वार्डों में आम लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें. जिलाध्यक्ष ने कहा कि गिरते भूजल स्तर और मौसम चक्र के बदलाव को देखते हुए पौधारोपण को एक व्यापक जन-अभियान का रूप देने की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण मिल सके.

बड़ी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

इस सेवा अभियान में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र पांडे, जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू, जिला महामंत्री विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडे, जिला मंत्री मुकेश राठौर, युवा नेता नितेश कुमार गिरी, भारत भूषण, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक शशि सुमन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी, सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षक संतोष कुमार, संजय कुमार तथा शिवहर नगर मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साह सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >