शिवहर: जिले के पिपराही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कमरौली पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री नुसरत जहां ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित द्वारा नामांकन अभियान चलाया गया.जिसमें विद्यालय के शिक्षक डॉ.दीपक यादव, केशव कुमार, मोहम्मद सफीउल्लाह, चित्तरंजन कुमार, सरोज भारती और छात्रों द्वारा विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन करना सुनिश्चित करे.जिसमें एफएलएन और आईसीटी से जुड़ी जानकारी दी गई. साथ ही नामांकन अभियान के दौरान छात्रों एवं अभिभावकों को अपने निकटतम विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन कराने को लेकर प्रेरित किया गया.जिसमें प्रधानाध्यापिका सुश्री नुसरत जहां द्वारा नामांकन अभियान पर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया.
शिक्षा ग्रहण के लिए चला विद्यालय में नामांकन अभियान
शिवहर के कमरौली उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां के नेतृत्व में विशेष नामांकन अभियान चलाया गया, जिसमें अभिभावकों को जागरूक किया गया।

नामांकन अभियान के दौरान प्रधानाध्यापिका सुश्री नुसरत जहां एवं छात्र- छात्राएं | Prabhat Khabar Network