National Lok Adalat: 12 सितंबर को ऋण विवादों का होगा निपटारा, निजी बैंकों को दिये गये निर्देश

12 सितंबर को शिवहर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने वाला है. इस लोक अदालत में निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से जुड़े ऋण विवादों का आपसी समझौते से त्वरित निपटारा किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

शिवहर: आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देश पर निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीएलएसए सचिव ललन कुमार रजक ने की.

बैठक के दौरान लोक अदालत में निजी वित्तीय संस्थानों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. निजी बैंक मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, आरबीएल बैंक लिमिटेड, बीएसएस सोनाटा माइक्रोक्रेडिट लिमिटेड, पहल फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड तथा अन्य फाइनेंस कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

आपसी समझौते से मामलों के निपटारे पर जोर

डीएलएसए सचिव ने सभी बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि लोन और कर्ज से जुड़े मामलों को नियमानुसार उपभोक्ताओं के साथ आपसी समझौते के आधार पर निपटाने की पहल करें. उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण संबंधी विवादों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया.

12 सितंबर को होगा मामलों का निपटारा

सचिव ने शिवहर जिले के सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बैठक में बैंकों द्वारा दिये गये सहमति और निर्देशों का लाभ उठायें. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का इन वित्तीय संस्थानों में कोई ऋण संबंधी विवाद है तो वह 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामले का निपटारा करा सकता है.

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्प डेस्क अथवा हेल्पलाइन नंबर 7070092435 पर संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

बेलवा डैम के तटबंधों का मंत्री श्वेता गुप्ता ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >