मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना हुई ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब छात्र घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं. प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा.

Sheohar News: मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026-27 के तहत बिहार सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. अब योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी. सभी पात्र विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Sheohar News: ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था पूरी तरह समाप्त

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुनिता सोनू ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है. अब केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे. उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से जिला कार्यालय आने के बजाय निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की.

प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि योजना के तहत मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध एवं ईसाई समुदाय के पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. मैट्रिक अथवा फौकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं इंटरमीडिएट अथवा मौलवी परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को 15 हजार रुपये उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराए जाएंगे.

निर्धारित समय में करें आवेदन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ई-कल्याण के आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: अभियान नया सवेरा 3.0'' के तहत पुलिस कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >