शिवहर अभियंत्रण महाविद्यालय में अभियंता दिवस समारोह, SAC की वेबसाइट का भी हुआ शुभारंभ

शिवहर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अभियंता दिवस पर विशेष समारोह आयोजित हुआ. इस मौके पर छात्रों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल (SAC) की नई वेबसाइट भी लॉन्च की गई.

Sheohar News: पिपराही. प्रखंड क्षेत्र के छतौना स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर में मंगलवार को अभियंता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक कौशल को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया. समारोह के दौरान दीप प्रज्वलन, संबोधन, तकनीकी परियोजना प्रस्तुतीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयीं.

दीप प्रज्वलन के साथ अभियंता दिवस समारोह की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केशवेन्द्र चौधरी, अकादमिक प्रभारी डॉ. जयशंकर प्रसाद केसरी, कार्यक्रम प्रभारी राजू कुमार शर्मा और समाजसेवी राकेश झा मौजूद रहे. अतिथियों ने अभियंता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ नवाचार और रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

प्राचार्य ने तकनीकी ज्ञान के साथ अनुशासन पर दिया जोर

प्राचार्य डॉ. केशवेन्द्र चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभियंता दिवस के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने छात्रों से तकनीकी ज्ञान हासिल करने के साथ नवाचार, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया. अकादमिक प्रभारी डॉ. जयशंकर प्रसाद केसरी ने सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा और परियोजना आधारित सीखने पर जोर दिया.

छात्रों ने तकनीकी परियोजनाओं का किया प्रस्तुतीकरण

संबोधन के बाद विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया. छात्रों ने परियोजनाओं की कार्यप्रणाली और उपयोगिता से संबंधित जानकारी साझा की. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इससे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान को व्यवहारिक रूप देने के लिए प्रोत्साहन मिला.

स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल की वेबसाइट का शुभारंभ

समारोह के दौरान स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल यानी एसएसी की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया. वेबसाइट पर महाविद्यालय के विभिन्न क्लबों, सदस्यों, आयोजनों, गतिविधियों, उपलब्धियों और गैलरी से संबंधित जानकारी एक मंच पर उपलब्ध होगी. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पंजीकरण, सुझाव और छात्र गतिविधियों से जुड़ी अन्य जानकारियां भी मिल सकेंगी.

रंगोली और चित्रकला में छात्रों ने दिखाया हुनर

कार्यक्रम के अगले चरण में रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया. इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विभिन्न प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया.

पुरस्कार वितरण के साथ राष्ट्रीय गीत पर हुआ समापन

अभियंता दिवस समारोह में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में तकनीकी विकास, टीम भावना, नवाचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: आधे घंटे की बारिश में बेतिया जलमग्न, सड़कें ऊंची होने के बाद निचले हिस्सों में जमा हो रहा पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md.maksud alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >