तरियानी की डॉ. स्निग्धा बनीं ओएसडी, शिवहर जिले का बढ़ाया मान

तरियानी प्रखंड की बेटी डॉ. स्निग्धा ने बिहार लोक भवन में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) बनकर शिवहर जिले का मान बढ़ाया है. दिल्ली विश्वविद्यालय से अफ्रीकन स्टडीज में पीएचडी करने वाली स्निग्धा जयप्रकाश विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक भी हैं.

Shivhar OSD Snigdha: जिले के तरियानी प्रखंड की बेटी डॉ. स्निग्धा ने अपनी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. तरियानी प्रखंड अंतर्गत पचरा गोट गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्री डॉ. स्निग्धा को बिहार लोक भवन में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी यानी ओएसडी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे शिवहर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.इसे जिले के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

दिल्ली विश्वविद्यालय से की पीएचडी, वर्तमान में हैं सहायक प्राध्यापक

डॉ. स्निग्धा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद शानदार रही है. उन्हें हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय से अफ्रीकन स्टडीज विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई थी. पीएचडी की डिग्री हासिल करने के तुरंत बाद ही उन्हें बिहार लोक भवन में ओएसडी जैसी बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी मिल गई.वर्तमान में डॉ. स्निग्धा जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शिक्षा और प्रशासन दोनों ही क्षेत्रों में इतनी कम उम्र में उनकी इस दोहरी कामयाबी ने सबको प्रभावित किया है.

मनीष कुमार ने दी बधाई, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

डॉ. स्निग्धा की इस ऐतिहासिक सफलता पर शिवहर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह वर्तमान जिला परिषद सदस्य मनीष कुमार ने गहरी खुशी व्यक्त की है.उन्होंने डॉ. स्निग्धा को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तरियानी की बेटी ने पूरे राज्य में शिवहर का नाम रोशन किया है.उन्होंने कहा कि डॉ. स्निग्धा की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी.इससे प्रेरणा लेकर जिले के अन्य छात्र-छात्राएं भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhurendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >