शिवहर के 37वें एसडीएम बने डॉ. अनंत कुमार, पदभार संभालते ही अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

डॉ. अनंत कुमार ने शिवहर के 37वें अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने पद संभालते ही अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की, जिसमें लंबित मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई.

Sheohar News: जिले के 37वें अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में डॉ. अनंत कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों, अंचल अधिकारियों और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के साथ पहली समीक्षा बैठक की.

बैठक में उन्होंने लंबित मामलों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विकास और त्वरित न्याय को बताया प्राथमिकता

डॉ. अनंत कुमार ने कहा कि अनुमंडल के सर्वांगीण विकास के साथ आम लोगों को समय पर न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र गरीब तक पहुंचे और लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

कानून-व्यवस्था पर भी लिया फीडबैक

नए एसडीएम ने अनुमंडल स्तरीय पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ भी समन्वय बैठक की.

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आपराधिक स्थिति, संवेदनशील इलाकों तथा त्योहारों और अन्य आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

योजनाओं का होगा औचक निरीक्षण

बैठक में डॉ. अनंत कुमार ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा और कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >