शिवहर के हजारों पेंशनधारियों के खाते में पहुंची राशि, अब यह काम करना जरूरी

शिवहर जिले के 66,875 पेंशनधारियों के बैंक खातों में शुक्रवार को ₹10 करोड़ से अधिक राशि DBT के माध्यम से भेजी गई. जिलाधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों को जीवन प्रमाणीकरण कराने की सलाह दी है.

Social Security Pension: समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 66,875 पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹10,02,80,300 की राशि सफलतापूर्वक भेजी गई.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यभर के लाभार्थियों को पेंशन राशि हस्तांतरित की.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

समाहरणालय में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर समाहरणालय के संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीएम प्रतिभा रानी, विशेष कार्य पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्र तथा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ब्रज भूषण कुमार मौजूद रहे.

डीएम ने बताया कि जिले के सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में निर्धारित राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई है.

जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील

जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेंशन का नियमित और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) कराना आवश्यक है.

उन्होंने ऐसे लाभार्थियों से अपील की, जिन्होंने अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >