बारिश व ओला गिरने से किसानों को भारी क्षति

पुपरी : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि गिरने से किसानों के मंसूबे पर पानी फेर गया है.खेत व खलिहान में दौनी के लिए रखे गेहूं की फसल फिर से भींग गये है. इससे गेहूं की अंकुरित होने की संभावना बढ़ गयी है. किसान चिंतित है. गेहूं के साथ ही […]

पुपरी : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि गिरने से किसानों के मंसूबे पर पानी फेर गया है.खेत व खलिहान में दौनी के लिए रखे गेहूं की फसल फिर से भींग गये है. इससे गेहूं की अंकुरित होने की संभावना बढ़ गयी है. किसान चिंतित है. गेहूं के साथ ही किसानों को आम व लीची की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है.

किसान अरविंद चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, कुणाल गौरव, भोगेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार अमित ने बताया कि काफी मेहनत के बाद फसल तैयार हुआ है. जब घर में रखने का समय आया तो बार-बार प्राकृतिक आपदा परेशान कर रही है. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन, सीतामढ़ी के वैज्ञानिक मनोहर पंजिकार व सच्चिदानंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि बारिश से गेहूं, आम, लीची व सब्जियों समेत अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >