सुबह 10 से तीन बजे तक होगा नामांकन

तैयारी. नगर पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन तैयार, सुरक्षा के िलए किये गये इंतजाम शिवहर : नगर पंचायत होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है़ नगर पंचायत शिवहर के सभी 15 वार्डों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद के समक्ष 19 अप्रैल 2017 […]

तैयारी. नगर पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन तैयार, सुरक्षा के िलए किये गये इंतजाम

शिवहर : नगर पंचायत होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है़ नगर पंचायत शिवहर के सभी 15 वार्डों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद के समक्ष 19 अप्रैल 2017 से पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन भरे जायेंगे.
निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद ने बताया है कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया को भीड़ को देखते हुए निर्वाची पदाधिकारी सर्व अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद अहमद ने बताया है कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में बेरी- ट्रैकिंग लगा दी गयी है, जहां पर मजिस्ट्रेट के साथ कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. एक टेबल पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता अनिल कुमार सिंह होंगे तो दूसरा टेबल पर शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण कुमार और जिम्मेदारी दी गयी है तो तीसरा टेबल पर पुरनहिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद रईसुद्दीन होंगे.
बुधवार से 144 धारा लागू: अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद ने बताया है कि 19 अप्रैल 2017 से आचार संहिता लग जायेगा जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ भाड़ नहीं हो इसके लिए 144 धारा लागू कर दी जाएगी.
जुलूस के लिए आदेश लेना अनिवार्य: शिवहर नगर पंचायत चुनाव को लेकर हो रहे नामांकन 19 अप्रैल 2017 से शुरू हो जाएगी इसके लिए अभ्यर्थियों को जुलूस निकालने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद से आगे से लेना होगा ऐसा न करने वाले अभ्यर्थियों को जुलूस निकालने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >