दुर्गापूजा व रामनवमी पर शांति समिति की बैठक

शिवहर : पिपराही थाना परिसर में सोमवार की संध्या दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें अापराधिक व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.इसके पूर्व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग अभियान […]

शिवहर : पिपराही थाना परिसर में सोमवार की संध्या दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गयी.

जिसमें अापराधिक व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.इसके पूर्व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था. जिसके आलोक में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
इस दौरान डिक्की और सीट खोलकर कर नशीली पदार्थ और अवैध हथियार की बरामदगी के लिये कड़ी चेकिंग की गयी. उधर पिपराही थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा और रामनवमी को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस सक्रिय है. वाहन चेकिंग भी तेज कर दिये गये हैं.ओवर लोडिंग वाहन पर पुलिस की विशेष नजर है. मौके पर परसौनी मुखिया पिंकू सहनी, मेशोढा मुखिया मुकुल सिंह,वेलवा मुखिया कमलेश पासवान,पूर्व मुखिया रतन मंडल समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >