संध्याकालीन अर्घ के साथ भगवान भास्कर को नमन

शिवहर/ डुमरी : वासंंतिक नवरात्र के बीच जिले के विभिन्न गांवों में चैती छठ पर्व का प्रथम संध्याकालीन अर्घ्य के साथ व्रतियों ने भगवान भाष्कार को नमन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न तलाबों व सरोबरों स्थित छठ घाटों को सजाया गया था. किंतु जहां तलाब या सरोवर नहीं हैं. वहां के व्रतियों ने दरवाजे […]

शिवहर/ डुमरी : वासंंतिक नवरात्र के बीच जिले के विभिन्न गांवों में चैती छठ पर्व का प्रथम संध्याकालीन अर्घ्य के साथ व्रतियों ने भगवान भाष्कार को नमन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न तलाबों व सरोबरों स्थित छठ घाटों को सजाया गया था. किंतु जहां तलाब या सरोवर नहीं हैं. वहां के व्रतियों ने दरवाजे पर ही तलाब खोदकर भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना की. नगर में विभिन्न तलाबों पर व्रतियों ने संध्यकालीन अर्ध्य देकर भगवान भाष्कर की पूजा की.

इस दौरान जहां छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया.इधर वासंतिक नवरात्र के अवसर पर जिले के विभिन्न पूजन स्थलों पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. जहां बेल निमंत्रण भी किया गया.

डुमरी कटसरी के रोहुआ पूजन स्थल समेत विभिन्न स्थानों पर जुलुस व बाजे गाजे के साथ बेलपूजन किया गया. जिले में विभिन्न स्थानों पर संर्कीतन के साथ मां की पूजा अर्चना की जा रही रही है. जहां वैदिक मंत्रों के उच्चारण पूरा वातावरण प्रतिध्वनित हो रहा है. नगर में राजलक्ष्मी आश्रम में राम नाम धुन से नगर भक्ति रस में सरावोर है. वही तरियानी के छतौनी गांव में संत प्रेम भिक्षु के मंदिर परिसर में राम रस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >