डीलर की गोदाम पर छापा

दबिश. अनाज की कालाबाजारी की आशंका पर कार्रवाई सुरसंड : एसडीओ पुपरी के निर्देश पर सरकारी अनाज की कालाबाजारी की आशंका के मद्देनजर बुधवार की रात से गुरुवार के पूरे दिन पुलिस-प्रशासन की टीम ने बनौली रोड स्थित भोला साह नामक डीलर के गोदाम में छापेमारी की. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही डीलर फरार […]

दबिश. अनाज की कालाबाजारी की आशंका पर कार्रवाई

सुरसंड : एसडीओ पुपरी के निर्देश पर सरकारी अनाज की कालाबाजारी की आशंका के मद्देनजर बुधवार की रात से गुरुवार के पूरे दिन पुलिस-प्रशासन की टीम ने बनौली रोड स्थित भोला साह नामक डीलर के गोदाम में छापेमारी की. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही डीलर फरार हो गया.
श्री साह मलाही पंचायत के करुणा गांव व बनौली पंचायत का डीलर है. हालांकि मैराथन छापेमारी के बावजूद पुलिस-प्रशासन के हाथ कुछ भी हासिल नहीं हुआ. बताते चले की एसडीओ पुपरी के निर्देश पर बुधवार की रात उक्त डीलर के गोदाम पर छापेमारी की गयी. बीडीओ अजीत कुमार, सीओ सुधांशु शेखर, एमओ सुनील सिंह, सुरसंड थाना के सअनि अरविंद सिंह व जेके सिंह ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की. लेकिन डीलर फरार हो गया. लिहाजा गोदाम में दो चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी. जबकि गुरुवार को पूरे दिन अधिकारियों की टीम ने गोदाम की जांच की. जहां आवंटन के अनुरूप अनाज का सही भंडारण पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >