साइकिल चोर गिरफ्तार

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक के पास से चोरी की साइकिल के साथ औराई पोखर गणेशपुर निवासी दिपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है ग्रामीणों ने उक्त चोर को घात लगाकर रंगे हाथ पकड़कर धुनाई कर रही थी. इसी बीच टाइगर पुलिस वहां पहुंच गयी व उक्त चोर को […]

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक के पास से चोरी की साइकिल के साथ औराई पोखर गणेशपुर निवासी दिपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है ग्रामीणों ने उक्त चोर को घात लगाकर रंगे हाथ पकड़कर धुनाई कर रही थी. इसी बीच टाइगर पुलिस वहां पहुंच गयी व उक्त चोर को गिरफ्त में ले लिया. बताया गया है कि यूनियन बैंक के आस पास कंप्यूटर सिखने व बैंक में आनेजाने वालों की साइकिल आय दिन चोरी हो रही थी.

महादलित छात्रों के बीच कॉपी का वितरण : शिवहर. अंबेदकर विचार मंच के तत्वावधान में डुमरी कटसरी प्रखंड के माधोपुर सुंदर गांव में महादलित बच्चों के बीच कॉपी का वितरण किया गया. अंबेदकर विचार मंच के संयोजक नथुनी चौधरी मुर्तिकार ने करीब सौ बच्चों के बीच कॉपी का वितरण किया. वहीं उन्होंने डुमरी चौक पर भी कॉपी का वितरण किया है. मौके पर नथुनी वैद्य, जयप्रकाश राय, मिथलेश कुमार, मोती चौधरी, गुड्डू कुमार समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >