पांच झुलसे, हंगामा आक्रोश. बंद पड़े तार में विद्युत प्रवाहित टायर जला कर सड़क जाम किये ग्रामीण.

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव के पास बिजली बंद पड़े तार में अचानक विद्युत धारा प्रवाहित होने से विद्युत स्पर्शाघात से पांच व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में ग्रामीण रामरती देवी,सीता देवी,अखिलेश्वर महतो के दो वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी एवं विद्युत मिस्त्री चकिया निवासी सुबोध कुमार व शिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के […]

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव के पास बिजली बंद पड़े तार में अचानक विद्युत धारा प्रवाहित होने से विद्युत स्पर्शाघात से पांच व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में ग्रामीण रामरती देवी,सीता देवी,अखिलेश्वर महतो के दो वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी एवं विद्युत मिस्त्री चकिया निवासी सुबोध कुमार व शिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के सदाम हुसैन शामिल है.

घटना के बाद विद्युत विभाग के लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने शिवहर कनुआनी पथ को फतहपुर गांव के पास जाम कर दिया. लोगों ने टायर जलाकर विद्युत विभाग के कार्यशैली के विरुद्ध टायर जलाकर प्रदर्शन किया. जिससे करीब दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन प्रभावित रहा. इसका प्रभाव शिवहर-मधुबन,मोतिहारी व मुजप्फरपुर आने जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा. वे सभी यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए हलकान दिखे. इधर घटना के बाद घायल का इलाज सदर अस्पताल शिवहर में कराया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी व थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने घटना स्थल का जायजा लिया.
वहीं एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना व उससे घटना के बारे में जानकारी ली. बताया जाता है कि फतहपुर गांव में बिजली की जर्जर तार को बदला जा रहा था. जिसके कारण लाइन काट दी गयी थी किंतु इसी बीच बिना सोंचे समझे विद्युत विभाग के किसी कर्मी द्वारा बिजली सप्लाई कर दी गयी है. जिसके कारण घटना घटी है.जर्जर तार को बदलने में लगे संबंधित बिजली के मिस्त्री भी इसमें घायल हो गये. अचानक तार में विद्युत धारा प्रवाहित होने व बिजली मिस्त्री के पोल से करेंट लगने के कारण गिरने से घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
इधर घटना के आक्रोश में सड़क जाम कर रहे लोगों ने एसपी के समझाने पर जाम समाप्त किया. घटना को लेकर फतहपुर के ग्रामीण राजेश्वर महतो के बयान पर नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जिसमें विद्युत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता राजीव रंजन व लाइन मैन आलोक कुमार गुप्ता आदि को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >