समाज के हित में निर्णय नहीं, तो होगा आंदोलन

बैठक में मौजूद पासी समाज के लोग. अखिल भारतीय पासी समाज की जिला इकाई की बैठक शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में पासी समाज की एक बैठक अंबेदकर विचार मंच के संयोजक नथुनी चौधरी मूर्तिकार के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक अगर सरकार पासी समाज के हित […]

बैठक में मौजूद पासी समाज के लोग.

अखिल भारतीय पासी समाज की जिला इकाई की बैठक
शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में पासी समाज की एक बैठक अंबेदकर विचार मंच के संयोजक नथुनी चौधरी मूर्तिकार के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक अगर सरकार पासी समाज के हित में कोई निर्णय नहीं लेती है. तो पासी समाज के लोग बाध्य होकर आंदोलन करेगी. कहा कि विगत 27 अगस्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पासी समाज के हित में समाज के लोगों के साथ बैठक करेगी. वही उसके समस्या के समाधान के बारे में विचार करेगी. किंतु सरकार की चुप्पी आज तक बरकरार है. इधर पासी समाज के लोग पुलिसिया कार्रवाई के शिकार हो रहे हैं. मौके पर नथुनी महतो वैध, दिनेश चौधरी, विनोद चौधरी, गणेश चौधरी, सुरेश चौधरी, कृष्ण चौधरी, प्रमोद चौधरी समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >