दुर्घटना हुई तो अभियंता पर दर्ज होगी प्राथमिकी

समीझा बैठक में डीएम व एसपी ने दी चेतावनी शिवहऱ : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में एनएचआई के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने शिवहर-सीतामढ़ी पथ में बुनियाद गंज पुल के पास डायर्वसन की मरम्मती के साथ दोनों तरफ बैरिकेंटिंग करने का निर्देश एनएच 104 के […]

समीझा बैठक में डीएम व एसपी ने दी चेतावनी

शिवहऱ : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में एनएचआई के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने शिवहर-सीतामढ़ी पथ में बुनियाद गंज पुल के पास डायर्वसन की मरम्मती के साथ दोनों तरफ बैरिकेंटिंग करने का निर्देश एनएच 104 के कार्यपालक अभियंता को दिया है.
कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी. अगर यहां कोई दुर्घटना हुई तो विभागीय कर्मी पर कार्रवाई तय है. मौके पर मौजूद एसपी ने तल्ख तेवर में चेतावनी देते हुये कहा इस स्थान पर दुर्घटना हुई. तो विभागीय अभियंता पर प्राथमिकी होगी.मौके पर डीडीसी इंदू सिंह,एसडीओ लालबाबू सिंह समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >