शिवहर: तरियानी थाना क्षेत्र के माधोपुर छता वार्ड नंबर 14 में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय कृष्णा कुमारी का शव घर के अंदर बेड पर मिला. मृतका स्वर्गीय रामएकबाल राय की पुत्री थी. गर्दन पर काला निशान मिलने के कारण मौत को संदिग्ध माना जा रहा है.
घर के अंदर बेड पर मिला शव
घटना की जानकारी मिलने पर हिरम्मा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
BRABU ने पुराने कोर्स के छात्रों को दिया आखिरी मौका, 16 सितंबर तक भर सकेंगे पार्ट-थ्री परीक्षा फॉर्म
