शिवहर : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाये गये शराब कारोबारियों अपराधियों के विरुद्ध अभियान में 52 लीटर शराब के साथ पुलिस ने शराब कारोबारी समेत शराब सेवन के जुर्म में आठ को गिरफ्तार किया है.
बरामद शराब में 32 लीटर 600 एमएल देसी शराब एवं 20 लीटर विदेशी शराब है. पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुरनहिया थाना पुलिस ने रामचंद्र सिंह के आम के बगीचे के पास से 300 एम एल 42 बोतल नेपाली विदेशी शराब के साथ कटैया गांव निवासी रणधीर पासवान एवं पिपराही थाना क्षेत्र के आंसोपुर गांव निवासी राजीव रंजन राय को गिरफ्तार किया है.
इसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि तरियानी थाना पुलिस ने नशा सेवन के जुर्म में तरियानी थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी साहिब साहनी ,सुल्तानपुर गांव निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संदर्भ में उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. श्यामपुर थाना पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ जहांगीर पुर गांव निवासी मुसाफिर पासवान एवं बच्चों साहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इस संदर्भ में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना पुलिस ने 750 एमएल 15 बोतल 375 एमएल शराब की बोतल 180 एमएल के 2 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी फतेहपुर गांव निवासी रूपन सिंह एवं शिवहर वार्ड 3 निवासी बजरंगी शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
कटैया गांव निवासी रणधीर पासवान व आंसोपुर गांव के राजीव रंजन भी पकड़ाये
