शीतलहर में आलू के खेतों की नियमित निगरानी करें किसान निकली धूप, मिली थोड़ी सी राहत

शिवहर : जारी शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि धूप खिलने के बाद भी मौसम में ठंड की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है. जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है. पछिया हवा की गति पहले की अपेक्षा कम हुई. कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक रामनिवास सिंह के अनुसार शिवहर में करीब […]

शिवहर : जारी शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि धूप खिलने के बाद भी मौसम में ठंड की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है. जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है. पछिया हवा की गति पहले की अपेक्षा कम हुई.

कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक रामनिवास सिंह के अनुसार शिवहर में करीब सात किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा वह रही है. उन्होंने बढ़ते ठंड को लेकर किसानों को चेताया है कहा कि किसान आलू, टमाटर, मटर व अन्य सब्जियों वाली फसलों में झुलसा रोग से बचाव के लिये विशेष निगरानी करें. वही दुधारू पशुओं को नियमित रूप से दाने के साथ एक कैल्शियम भी खिलाएं. कहा कि मौसम थोड़ा बेहतर होगा. किंतु ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है.
डीएम ने बीडीओ को उपलब्ध कराया कंबल
डीएम राजकुमार ने ठंड को लेकर जरूरतमंदों के बीच बांटने के लिए कंबल उपलब्ध करा दिया है. वही एसडीओ को भी करीब 60 कंबल वितरण के लिये उपलब्ध कराया है. उक्त जानकारी देते हुए डीडीसी मो. वारिस खान ने कहा कि सामर्थ्यवान लोगों को ठंड के इस मौसम में गरीबों की सहायता को आगे आना चाहिए. ताकि गरीबों को ठंड से बचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >