समीक्षा यात्रा. नीतीश कुमार सुरगाहीं के वार्ड तीन में करेंगे हर घर नल योजना का उद्घाटन
प्रशासनिक तैयारी पूरी, जिलाधिकारी ने किया स्थल का िनरीक्षण
शिवहर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शिवहर आ रहे हैं. इस दौरान वे कुल 243 करोड़ 72 लाख 45 हजार 144 रुपये की 52 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे.
इन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री: मुख्यमंत्री जिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय शिवहर योजना लागत 11 करोड़ 42 लाख 71 हजार, जिला उद्योग कार्यालय योजना लागत एक करोड़ 18 लाख, नगर पंचायत शिवहर में जलापूर्ति योजना के तहत दो जलमीनार योजना लागत सात करोड़ 57 लाख 19 हजार, एएनएम स्कूल शिवहर योजना लागत चार करोड़, एएनएम क्वार्टर फतहपुर शिवहर योजना लागत आठ लाख 57 हजार, एएनएम क्वार्टर महुआवा पिपराही योजना लागत आठ लाख 57 हजार, एएनएम क्वार्टर अदौरी पुरनहिया योजना लागत आठ लाख 57 हजार, एएनएम क्वार्टर बरांही मोहन पुरनहिया योजना लागत आठ लाख 57 हजार, एएनएम क्वार्टर जहांगीरपुर डुमरी कटसरी योजना लागत आठ लाख 57 हजार, एएनएम क्वार्टर नरवरा तरियानी योजना लागत आठ लाख 57 हजार, पंचायत सरकार भवन बखार चंडिहा पुरनहिया योजना लागत 97 लाख की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
इन योजनाओं का होगा शिलान्यास
इस दौरान मुख्यमंत्री महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छताना विसुनपुर का भवन निर्माण लागत 10 करोड़ 13 लाख 45 हजार 511,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुम्मा हिरौता का भवन निर्माण लागत 10 करोड़ 55 लाख 41 हजार 896 का शिलान्यास होगा.
प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र पिपराही का भवन निर्माण लागत पांच करोड़ 66 लाख 44 हजार 133, प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र शिवहर भवन निर्माण कार्य लागत पांच करोड़ 66 लाख 44 हजार 133, डीआरसीसी शिवहर में 10 बेड बैरक का निर्माण कार्य लागत 22 लाख,
जीएनएम स्कूल शिवहर लागत 13 करोड़ 50 लाख, पारा मेडिकल कॉलेज शिवहर लागत 10 करोड़, रामजानकी महाराजा मठ डुमरी कटसरी का चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 14 लाख 99 हजार 500, कोलसो खुर्द ठाकुरबाड़ी मंदिर का चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 14 लाख 99 हजार 500, रामजानकी ठाकुरबाड़ी मठ शिवहर का चहारदीवारी निर्माण कार्य लगत 14 लाख 99 हजार पांच सौ, रामजानकी मठ तरियानी बेलाहीं का चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 14लाख 84 हजार, रामजानकी मठ सलेमपुर के चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 14 लाख 99 हजार 500,
महाराजा जंगली देवी मंदिर शिवहर का चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 14 लाख 86 हजार, रामजानकी शिव मंदिर डुमरी कटसरी का चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 14 लाख 99 हजार 400, श्रीरामजानकी आसोपुर मठ का चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 14 लाख 84 हजार, नारायणपुर ठाकुरबाड़ी मठ का चहारदीवारी निर्माण कार्य लागत 28 लाख 86 हजार, पंचायत सरकार भवन परसौनी वैज पिपराही लागत 97 लाख, बेलसंड छतौनी पथ 05 से 18 अंश तक लागत 20 करोड़ 28 लाख छह हजार 38, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालगढ़ से कजराहां पथ लागत 33 लाख 54 हजार, विसुनपुर किसनदेव मल्लाह टोला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागत 65 लाख 43 हजार समेत कूल 218 करोड़ छह लाख 13 हजार 144 रुपये की 41 योजनाओं का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे.
