गले पौधों को लेकर प्रखंड पर प्रदर्शन

आक्रोश. फसल क्षति अनुदान की मांग को लेकर रोहुआ पंचायत के ग्रामीणों ने किया हंगामा डुमरी कटसरी : प्रखंड के रोहुआ पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर फसल क्षति अनुदान को लेकर धरना प्रदर्शन किया. पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मक्का के गले पौधों को लेकर […]

आक्रोश. फसल क्षति अनुदान की मांग को लेकर रोहुआ पंचायत के ग्रामीणों ने किया हंगामा

डुमरी कटसरी : प्रखंड के रोहुआ पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर फसल क्षति अनुदान को लेकर धरना प्रदर्शन किया. पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मक्का के गले पौधों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया.
ग्रामीण रोहुआ, बहुआरा, रामवन, लक्ष्मिनिया, गोढ़िया टोला, मसहां गांव के किसानों को फसल क्षति अनुदान देने की मांग कर रहे थे.
ग्रामीणों का कहना था कि अतिवृष्टि व कररिया सरेह की ओर से आयी बाढ़ के पानी से रोहुआ पंचायत के किसानों की मक्का व सब्जी की खेती प्रभावित हुई है. कहा कि पिछले वर्ष से सबक लेते हुए किसानों ने वर्षा की कमी के मद्देनजर इस वर्ष मक्का व सब्जी की खेती अधिक मात्रा में किया था.
बीज के क्रय, खाद, उर्वरक, ट्रैक्टर भाड़ा, पटवन समेत अन्य खर्चों के कारण किसानों के कोठी का सारा अनाज समाप्त हो गया है. ऐसे में किसानों को आशा थी कि इस वर्ष अच्छी फसल होगी. किंतु वर्षा व बाढ़ ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया. जिससे रोहुआ पंचायत के किसानों के सपने चकनाचूर हो गये. फसल क्षति के कारण किसानों कमर टूट गयी है. कहा कि किसानों की नुकसान की भरपाई भले ही नहीं की जा सकती हो. किंतु फसल क्षति अनुदान के द्वारा उनको राहत दिया जा सकता है.
पंचायत समिति सदस्य श्री सिंह ने कहा कि हम मांग करते हैं कि जांच कराकर किसानों को फसल क्षति अनुदान शीघ्र भुगतान किया जाय. अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर उपमुखिया राम प्रवेश कुंवर, विकास कुमार सिंह, दिलीप कुमार, वार्ड सदस्य नीलम देवी, लालबाबू सिंह, बैजू सिंह, सुमन कुमार सिंह, हजारी सिंह, बद्री सिंह,सुजीत कुमार समेत कई मौजूद थे. इस बाबत एक शिष्टमंडल ने बीडीओ सह सीओ को एक आवेदन दिया. सीओ ने कहा कि सर्वे के लिए टीम गठित कर दिया गया है.
सीतामढ़ी >>31 को जअपा का धरना-प्रदर्शन
बिहार में आये भयंकर बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, राहत में कोताही बरतने, सरकारी फंड का बंदरबाट करने, टूटे तटबंधों के दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर धारा 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ता राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 31 अगस्त को अनुमंडल मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे.
पार्टी के जिलाध्यक्ष सैयद एहतेशामुल हक ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस कड़ी में उक्त तिथि को डुमरा आंबेडकर स्थल पर धरना दिया जायेगा. हक ने कहा कि बिहार सरकार इस विपत की घड़ी में भी बाढ़ पीड़ितों तक दो जून की रोटी मुहैया नहीं करा पा रही है. वहीं पार्टी के संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सूबे बिहार में मसीहा बन कर उभरे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >