बागमती नदी में पलटी नाव, हादसा टला
शिवहर : शिवहर तरियानी थाना क्षेत्र के कोपगढ़ गांव के पास बागमती नदी के तेज धारा में नाव पलट गयी. हालांकि बड़ा हादसा होते होते टल गया. जानकारी के अनुसार कोपगढ़ बागमती नदी की तेज धारा में नाव पलटने से सवार 10 लोगों पानी में बह गये. जो तकरीबन चार किलोमीटर तक पानी के बहाव […]
शिवहर : शिवहर तरियानी थाना क्षेत्र के कोपगढ़ गांव के पास बागमती नदी के तेज धारा में नाव पलट गयी. हालांकि बड़ा हादसा होते होते टल गया. जानकारी के अनुसार कोपगढ़ बागमती नदी की तेज धारा में नाव पलटने से सवार 10 लोगों पानी में बह गये. जो तकरीबन चार किलोमीटर तक पानी के बहाव में बहते रहे.
सुरगाही के समीप स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी बह रहे लोगों को बचा लिया गया. जिसमें इंदल पासवान की पत्नी रमा देवी को गंभीर रूप से पानी में डूबने के कारण बेहोश अवस्था में सदर अस्पताल शिवहर लाया गया. बताते चले कि कोपगढ़ गांव लोग बागमती नदी पार कर घास काटने को गये थे.लौटते समय नदी की तेज धारा में नाव पलट गयी. घटना की सूचना पर जिला पदाधिकारी राजकुमार पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा, तरियानी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गोरख राम, शिवहर अंचलाधिकारी युगेश दास सहित कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.
सांसद ने लालगढ़ गांव का किया दौरा: डुमरी कटसरी. सांसद रमा देवी ने प्रखंड के कररिया पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्या को गंभीरता से सूना. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनू महामंत्री अनिल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे.
आश्रित को मिला चार लाख का चेक: तरियानी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औरा निवासी रामजी पासवान के पुत्र 15 वर्षीय अनरजीत कुमार की बाढ़ से मौत हो गयी थी. मृतक के परिजन को अंचल अधिकारी विपिन कुमार सिंह के द्वारा चार लाख का चेक दिया गया.