वार्ड मेंबर संघ ने निकाली अधिकार रैली

शिवहर : जिले के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री द्वारा विधेयक लाकर वार्ड सदस्यों को अधिकार देने के उपलक्ष्य में अधिकार रैली के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापन किया गया. साथ ही साथ कई पंचायतों में काफी हर्षोल्लास के साथ यह विजय पर्व मनाया गया मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाते हुए […]

शिवहर : जिले के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री द्वारा विधेयक लाकर वार्ड सदस्यों को अधिकार देने के उपलक्ष्य में अधिकार रैली के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

साथ ही साथ कई पंचायतों में काफी हर्षोल्लास के साथ यह विजय पर्व मनाया गया मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वार्ड सदस्यों ने वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को अधिकार मिलने के उपलक्ष्य में अधिकार रैली का आयोजन किया गया. वार्ड मेंबर संघ के जिला अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में मिर्जापुर धोवाही पंचायत से उपमुखिया शिवनाथ गुप्ता के नेतृत्व में माली पोखरभिंडा पंचायत से मुखिया श्रीमती सीमा देवी के नेतृत्व में ससौला खुर्द पंचायत से यशोदा देवी मीना देवी के नेतृत्व में चमनपुर पंचायत से रामबाबू राय राम नरेश जी हरनाही पंचायत से दीपक सिंह के नेतृत्व में तथा खैरमादर्पं पंचायत से शंभू प्रसाद यादव के नेतृत्व में अधिकार रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री
बिहार सरकार पटना को प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवहर द्वारा बधाई सह धन्यवाद ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर शिवहर प्रखंड अध्यक्ष वार्ड मेंबर संघ राकेश कुमार सिंह सचिव मोहम्मद नूरैन जी उपमुखिया शिवनाथ गुप्ता राजू सिंह चंदन बैठा सहित लगभग 400 वार्ड सदस्य मौजूद थे पिपराढी प्रखंड से कमरौली परसौनी बैज तरियानी प्रखंड से दुम्मा हिरौता बेलहिया पुरनहिया प्रखंड से दोस्ती या अभिराज पुरनहिया एवं डुमरी कटसरी प्रखंड से पहारपुर जहांगीरपुर तथा मकसूदपुर कररिया पंचायतों में अधिकार रैली निकाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >