'दुखवा मिटाईं छठी मइया…. रउए आसरा हमार… दिल्ली AIIMS से शारदा सिन्हा ने जारी किया अपना नया छठ गीत

Sharda Sinha Chhath Song: पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा ने छठ पूजा से ठीक पहले अपने एक नए गाने का ऑडियो जारी किया है. ये ऑडियो उनके द्वारा दिल्ली AIIMS से ही जारी किया गया है. बता दें कि, उनके ऑफिशल यूट्यूब चैनल से इस गाने को रिलीज किया गया है.

Sharda Sinha Chhath Song: पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा ने छठ पूजा से ठीक पहले अपने एक नए गाने का ऑडियो जारी किया है. ये ऑडियो उनके द्वारा दिल्ली AIIMS से ही जारी किया गया है. बता दें कि, उनके ऑफिशल यूट्यूब चैनल से इस गाने को रिलीज किया गया है. इस गाने के बोल हैं… ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया…. रउए आसरा हमार… सबके पूरवलीं मनसा… हमरो सुनलीं पुकार.’

गाने का वीडियो भी होना था रिकॉर्ड

जानकारी के अनुसार, इस गाने का वीडियो भी रिकॉर्ड होना था, लेकिन पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से शारदा सिन्हा की तबियत बिगड़ी है. वे दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं. उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है, लेकिन बीच में गंभीर हो गई थी. जिसकी वजह से उन्हें ICU में भर्ती किया गया था. उनकी तबियत को लेकर बीजेपी के अध्यक्ष JP नड्डा ने भी चिंता जताई थी और एम्स के डायरेक्टर से बातचीत की थी.

एम्स के आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती थी शारदा सिन्हा

बता दें कि, शारदा सिन्हा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती किया गया था. शारदा सिन्हा को लंबे समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था. 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. फिलहाल उनकी हालत अभी स्थिर है.

Also Read: बिहार के 217 युवाओं को मिली नौकरी, पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी मनेगी डबल दिवाली

उनके बेटे ने किया था फेसबुक पोस्ट

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है. उसमें उन्होंने लिखा है कि AIIMS परिसर में दीनानाथ के दर्शन और प्रार्थना छठ पूजा के स्वर लौटा दी हे भास्कर.

पति के निधन के बाद से चिंतित हैं शारदा सिन्हा

बता दें कि, इसी साल 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेम्ब्रेज से निधन हो गया था. जिसके बाद से शारदा सिन्हा काफी चिंता में रहती हैं. वे छठ के गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं. उनके गाए छठ गीत आज भी लोगों को काफी पसंद है. संगीत में उनके योगदान के लिए 2018 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. शारदा सिन्हा अपनी गायिकी की शुरुआत अपने भाई की शादी में गाए एक गीत से की थी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >