PHOTOS: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा, जिन्हें सुनकर मन हो जाता है भाव विभोर

Sharda Sinha: आज नहाए खाए से छठ पूजा की शुरुआत हो गई है. महापर्व छठ पूजा का महत्व काफी ज्यादा है. छठ पूजा के दौरान विशेष रूप से छठ व्रती शारदा सिन्हा के गानों को सुनना पसंद करते हैं. हर गली चौक चौराहों पर इन्हीं की आवाज सुनाई देती है.

Sharda Sinha: आज नहाए खाए से छठ पूजा की शुरुआत हो गई है. महापर्व छठ पूजा का महत्व काफी ज्यादा है. छठ पूजा के दौरान विशेष रूप से छठ व्रती शारदा सिन्हा के गानों को सुनना पसंद करते हैं. हर गली चौक चौराहों पर इन्हीं की आवाज सुनाई देती है. उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि हर साल लोग उनके अवशेषों को इस त्यौहार पर कैद कर लेते हैं. उनके भोजपुरी विवाह गीत भी काफी लोकप्रिय है.

अभी शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. अपनी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं. उनके गीतों को लोग काफी सुन रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वे स्वस्थ होकर घर लौटें. इस बीच हम उनके कुछ गानों के बारे में बता रहे हैं जो काफी लोग सुनना पसंद करते हैं.

इस समय शारदा सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर नहीं है. उनका एक छठ गीत कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ है. जो दिल्ली एम्स से किया गया. उनका हाल में रिलीज हुआ गाना ‘ दुखवा मिटाई छठी मैया ‘ में उनके जीवन की बहादुरी और संघर्ष झलक रहा है. यह गीत न केवल उनके स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रार्थना है, बल्कि उनके अनुयायियों के लिए भी एक भावनात्मक संदेश है. शारदा सिन्हा ने इस गाने का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.

ये शारदा सिन्हा के कुछ जाने मानें गीतों में से एक हैं. जो अपने अपने आप में अलौकिक है. इन गीत के बिना तो छठ पूजा संभव ही नहीं है. इस गीत को क्या मर्द, क्या औरत, बच्चे-बूढ़े सभी के जुबान पर रहता है.

छठ आने से पहले ही छठ के गीत पूरे गांव से लेकर शहर तक गूंज उठते हैं. वैसे तो छठ के अनेक गीत हैं. सभी एक से बढ़कर एक हैं. लेकिन शारदा सिन्हा का यह छठ गीत सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है.

शारदा सिन्हा का यह छठ गीत सभी के दिल के करीब है. जैसे ही यह छठ गीत बजता है. ऐसा प्रतीत होता है मानों कानों में अमृत घोल रहे हों. यह छठ गीत महिलाओं के जुबान पर है. छठ पूजा के दौरान व्रती गुनगुनाते रहते हैं. ‘छठी मईया आईं ना दुआरिया’ छठी मईया को व्रती अपने घर में बुलाते हैं.

शारदा सिन्हा एक ऐसी लोक गायिका हैं, जिन्होंने छठ को और भी शानदार और सुखद बना दिया है. शारदा सिन्हा के गीत क्या बिहार, क्या पूर्वांचल, दिल्ली से लेकर अमेरिकी घाटों पर भी गूंजती हैं. उठु सुरुज भइले बिहान यह एक ऐसा गीत है जिसे गाकर व्रती भगवान भास्कर को सुबह जगाते हैं.

Also Read: बिहार में छठ तक कैसा रहेगा मौसम? क्या 8 नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें ताजा अपडेट

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >