पटना के गणपति गेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा, 4 मंजिलों पर चल रहा था खेल; 4 युवतियां हिरासत में, एक गिरफ्तार, संचालक फरार

पटना के राजीव नगर में गणपति गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. छापेमारी के दौरान चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. गेस्ट हाउस के संचालक पुलिस के आते ही फरार हो गए.

Patna News: पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुड़दौड़ इलाके में स्थित गणपति गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है. पटना पुलिस और एसएसपी सेल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की संयुक्त टीम ने शनिवार को गेस्ट हाउस में छापेमारी कर चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा. गेस्ट हाउस जी+4 (चार मंजिला) भवन में संचालित हो रहा था, जहां ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक अलग-अलग कमरों की सघन तलाशी ली गई. इस कार्रवाई के दौरान दो आईपीएस रैंक के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को कमरों से कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए राजीव नगर थाने ले जाया गया है. पुलिस की तकनीकी टीम और अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस अनैतिक व्यापार के सिंडिकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं, ग्राहकों से संपर्क कैसे किया जाता था और यहां कितने समय से यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी.

पुलिस की भनक लगते ही फरार हुए संचालक

इधर, पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही गेस्ट हाउस का मुख्य संचालक (ओनर) और वहां कार्यरत कर्मी मौके की नजाकत को भांपते हुए पिछले दरवाजे से फरार हो गए. उनके साथ कुछ अन्य संदिग्ध युवक भी भागने में सफल रहे. पुलिस अब गेस्ट हाउस के भागे हुए संचालक और संबंधित कर्मियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

छह माह से थी पुलिस की नजर- एसडीपीओ

"बहुत दिनों से गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. करीब दो माह से एसआईयू की टीम यहां रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी में थी. शनिवार को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के कमरों में कुछ युवक-युवतियां मौजूद हैं. इसके बाद टीम ने छापेमारी की. तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है."- सुषमा सागर, एसडीपीओ-2 लॉ एंड ऑर्डर

Also Read: पटना जंक्शन पर पुलिस को देखते ही फरार हुआ दो लोगों को ट्रेन से फेंकने वाला साइको किलर, CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद सिंह कौशिक

आनंद सिंह कौशिक बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रेलवे, मेट्रो, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं. साथ में पटना समेत बिहार के अपराध और राजनीतिक खबरों में भी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >