रोहतास: तिलौथू के युवक की जपला में मौत, रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

झारखंड के जपला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई है. शव रेलवे लाइन के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं.

Sasaram Youth Found Dead in Railway Track : रोहतास के तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के रकियान बीघा गांव निवासी स्व. रामफल सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत जपला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रेलवे लाइन किनारे मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार शनिवार की शाम किसी निजी कार्य से जपला गया था. देर रात जपला रेलवे लाइन के किनारे उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

Sasaram News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी जपला पहुंच गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा हो सकता है. असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

गांव में शोक, जांच की मांग

युवक की असामयिक मौत की खबर फैलते ही रकियान बीघा गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके.

परिजनों और ग्रामीणों की नजर अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Ragini Sharma

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >