विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर रोहतास में जागरूकता कार्यशाला, अपराध रोकने को सामूहिक प्रयास का आह्वान

अकोढ़ीगोला में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। मानव तस्करी रोकने और कानूनी प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Rohtas News : विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जन अधिकार फाउंडेशन एवं कम्पेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, बचाव तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक करना था.

मानव तस्करी मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अधिकार फाउंडेशन के सचिव सुजीत कुमार ने कहा कि मानव तस्करी व्यक्तियों के मौलिक और मानवीय अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है. यह एक सुनियोजित अपराध है, इसलिए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस अपराध पर प्रभावी रोक के लिए समाज में जागरूकता, सतर्कता और बचाव के उपायों को प्राथमिकता देना आवश्यक है.

प्रतिभागियों ने ली मानव तस्करी रोकने की शपथ

कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक रहने और इसके उन्मूलन में सक्रिय सहयोग देने की शपथ दिलाई गई. वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि मानव तस्करी जैसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके.

समाज के विभिन्न वर्गों ने रखे विचार

कार्यक्रम का संचालन रीतिका राज ने किया. इस अवसर पर समाजसेवी विजय शंकर तिवारी, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, फूलपति देवी, राधारानी कुमारी, प्रेम सागर सहित कई वक्ताओं ने मानव तस्करी के खिलाफ सामूहिक जनजागरण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >