सासाराम के छात्रों के लिए खुशखबरी, वीकेएसयू ने जारी की UG सेमेस्टर-1 की सेकेंड मेरिट लिस्ट; 16 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अनिवार्य

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2026-30) के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी है. नामांकन की प्रक्रिया 16 जुलाई तक पूरी की जा सकती है, जिसमें समर्थ पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है.

VKSU UG Admission 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा ने स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी है. कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालय में अपने मूल प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन कराकर निर्धारित शुल्क जमा करते हुए समर्थ पोर्टल पर नामांकन अपडेट करा सकेंगे.

16 जुलाई तक पूरी करें प्रक्रिया

विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, दूसरी मेधा सूची 13 जुलाई को समर्थ पोर्टल पर प्रकाशित की गई है. नामांकन की प्रक्रिया प्रथम मेधा सूची के अनुरूप ही होगी. अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य है.

Sasaram News : समर्थ पोर्टल पर होगा अपडेट

दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों का नामांकन समर्थ पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा. इसके बिना नामांकन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी.

Veer Kunwar Singh University : शुल्क को लेकर स्पष्ट निर्देश

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन शुल्क एवं प्रयोगशाला शुल्क के अलावा अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्र-छात्राओं तथा सभी वर्ग की छात्राओं से नामांकन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. महाविद्यालयों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

समय पर नामांकन की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

Also Read : रोहतास: इटिम्हा चौक पर हाई मास्ट लाइट महीनों से पड़ा खराब, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण, सोलर लाइट लगाने की मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md aarif khan

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >