Sasaram News : जल संसाधन विभाग के दुर्गावती बांध प्रमंडल-एक, भीतरीबांध स्थित कार्यालय परिसर में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनायी गयी. विश्वकर्मा पूजा को लेकर कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सुबह से ही पदाधिकारियों और कर्मचारियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा-अर्चना
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा कार्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा. भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कार्यों का देवता मानते हुए विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सुख-समृद्धि तथा कार्यों में सफलता की कामना की.
मशीनरी और उपकरणों की भी हुई पूजा
विभाग में उपयोग होने वाले उपकरणों और मशीनरी की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की गयी. पूजा-अर्चना के बाद भगवान विश्वकर्मा को भोग लगाया गया. इसके बाद कार्यालय में मौजूद सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
Also Read : बक्सर में 20 मिनट की बारिश के बाद 5 घंटे तक गुल रही बिजली, आकाशीय बिजली से 33KV लाइन में ब्रेकडाउन
भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा के भक्ति गीत भी गाये गये. गीत-संगीत के बीच कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इससे कार्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं.
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व
अधिकारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा तकनीकी और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है. विभागीय कार्यों में मशीनरी, उपकरण और तकनीकी संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसलिए प्रत्येक वर्ष श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा आयोजित की जाती है.
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
मौके पर कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता दिव्यांशु कुमार, संदीप कुमार, प्रधान लिपिक अनिल सिंह, रोकड़पाल कृष्ण सिंह, धनंजय कुमार, विनय कुमार चौहान, विपिन साह, मुकेश कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. पूजा के समापन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया.
Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय
