Rohtas Tribute Meeting: बाबू जगजीवन राम मानव कल्याण संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक एवं सचिव, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक यशिकायी चंद्रमा राम की श्रद्धांजलि सभा बीपी मंडल स्मारक परिसर, जीटी रोड सासाराम में आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने की.
कार्यक्रम का उद्घाटन सीनियर सिटीजन संगठन के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी रोहतास के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने किया. उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर चंद्रमा राम को नमन किया. आगत अतिथियों का स्वागत संस्थान के सचिव अरुण कुमार कौशल ने किया.
शिक्षा और दिव्यांग बच्चों की सेवा को किया याद
वक्ताओं ने चंद्रमा राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के रूप में जीवन की शुरुआत की और गूंगे, बहरे एवं दिव्यांग बच्चों के जीवन में शिक्षा और आश्रय का सहारा दिया.वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बाबू जगजीवन राम एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के 'समता लाओ, देश बचाओ' के विचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
बुजुर्गों की सेवा में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
वक्ताओं ने बताया कि नेशनल सीनियर सिटीजन संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में चंद्रमा राम ने बुजुर्गों की सेवा की. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
श्रद्धांजलि सभा में निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता, ललित ठाकुर, हरिहर प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, रवि कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद शाह, आलोक कुमार, विनय कुमार, तेज नारायण, दशरथ राम, उत्तम कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
