रोहतास : TRE-3 शिक्षकों का जुलाई वेतन अटका, एरियर भी लंबित, आर्थिक परेशानी से बढ़ी नाराजगी

सासाराम में टीआरई-3 शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन और बकाया एरियर अब तक नहीं मिला है, जिससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है। जानें क्या है पूरी अपडेट।

जिले में कार्यरत TRE-3 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं हुआ है. वेतन लंबित रहने से शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, शिक्षकों के बकाया एरियर का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है. वेतन और एरियर दोनों लंबित रहने से शिक्षकों में नाराजगी है.

जुलाई का वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान

ऑल बिहार टीचर एसोसिएशन, रोहतास के जिला सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि जिले में कार्यरत TRE-3 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि हर माह समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों के सामने आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. जुलाई माह समाप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं होने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है.

बकाया एरियर का भुगतान भी लंबित

शिक्षकों का कहना है कि जुलाई के वेतन के साथ उनका बकाया एरियर भी लंबित है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक दबाव बढ़ रहा है. शिक्षकों ने विभाग से मांग की है कि जुलाई माह के वेतन के साथ लंबित एरियर का भुगतान भी जल्द कराया जाए.

रोजमर्रा के खर्च पर पड़ रहा असर

शिक्षकों के अनुसार, समय पर वेतन नहीं मिलने से रोजमर्रा के खर्च और अन्य जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में परेशानी हो रही है. शिक्षकों का कहना है कि वेतन भुगतान से जुड़ी विभागीय प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिल सके.

ट्रेजरी को भेजी जा चुकी है भुगतान की राशि

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रोहित कुमार चौरसिया ने बताया कि शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिला कार्यालय की ओर से प्रक्रिया पूरी कर राशि भुगतान के लिए ट्रेजरी को भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर लंबित है. वेतन भुगतान को लेकर विभाग को पत्र भी भेजा गया है.

विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही होगा भुगतान

डीपीओ स्थापना ने बताया कि विभागीय स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों के जुलाई माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. इधर, शिक्षक जल्द वेतन और बकाया एरियर मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

कोचस प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >