नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Sasaram News : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. प्रतिष्ठा की कुर्सी के लिए दावेदार अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, मतदाताओं से समर्थन जुटाने का सिलसिला जारी है. 884 मतदाता अध्यक्ष का चुनाव करेंगे, जिसमें किसानों और व्यापारियों के मुद्दों पर समर्थन मांगा जा रहा है.

Sasaram News : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठित कुर्सी पर कब्जे के लिए दावेदारों के बीच जोर-आजमाइश तेज हो गयी है. चुनाव में महज तीन दिन शेष रहने के कारण प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बाजार से लेकर गांवों तक मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने का सिलसिला तेज हो गया है.

सुबह से देर शाम तक मतदाताओं से संपर्क

प्रत्याशी सुबह से देर शाम तक मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं. कोई व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से वोटरों को अपने पक्ष में करने में जुटा है, तो कोई व्यापारियों और किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाकर समर्थन मांग रहा है. अंतिम समय में किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं का रुख जाता है, इसे लेकर बाजार में भी चर्चाओं का दौर तेज है.

884 मतदाता करेंगे अध्यक्ष का चुनाव

अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर किसानों की उपज के उचित बाजार, खरीद-बिक्री की बेहतर व्यवस्था, व्यापारियों की समस्याओं और व्यापार मंडल को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर समर्थन मांग रहे हैं. वहीं, प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं.

Also Read : भभुआ शिक्षा भवन में हिंदी दिवस पर कविता व भाषण, शिक्षकों ने भाषा के महत्व पर डाला प्रकाश

16 और 18 सितंबर को होगा नामांकन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 16 एवं 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 एवं 21 सितंबर को की जायेगी. 23 सितंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है. आवश्यकता पड़ने पर 30 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जायेगा. इसके बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा.

Also Read : कैमूर: दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की तैयारी

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराया जायेगा. अब अंतिम तीन दिनों में प्रत्याशियों की बढ़ती सक्रियता के बीच किसके पक्ष में मतदाताओं का समीकरण बनता है और व्यापार मंडल अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

Also Read : कैमूर: सरकारी बाहा पर अतिक्रमण से जल निकासी बाधित, सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >