करगहर में एचटी लाइन का 2.5 सीकेएम तार चोरी, पांच लाख रुपये का बताया जा रहा नुकसान

Sasaram News : करगहर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने आरडीएसएस परियोजना के तहत बिछाई जा रही एचटी लाइन का 2.5 सीकेएम तार काटकर चोरी कर लिया. इस घटना में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है.

Sasaram News : करगहर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा एचटी लाइन का तार काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित एजेंसी के वेंडर मेसर्स चंदन सिंह पटेल की ओर से करगहर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आरडीएसएस परियोजना के तहत बिछायी जा रही थी बिजली लाइन

दिये गये आवेदन के अनुसार, मेसर्स चंदन सिंह पटेल बाजेल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के तहत वेंडर के रूप में काम कर रहे हैं. कंपनी को एसबीपीडीसीएल की ओर से आरडीएसएस परियोजना का कार्य मिला है. इसके तहत कोनार पीएसएस से नये कृषि फीडर सेमरियां के लिए आधारभूत संरचना और बिजली लाइन का निर्माण कराया जा रहा है.

Also Read : बद्रीनारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ 11वें दिन भी धरना जारी

रात दो बजे एचटी लाइन का तार काटकर ले गये बदमाश

आवेदन में बताया गया है कि 15 सितंबर 2026 की रात करीब दो बजे करगहर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने एचटी लाइन में लगे करीब 2.5 सीकेएम एसीएसआर रैबिट कंडक्टर तार को काटकर चोरी कर लिया. घटना की जानकारी 16 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे लाइनमैन मुकेश कुमार ने फोन के माध्यम से दी.

सूचना मिलने के बाद कर्मी मौके पर पहुंचे, तो पाया कि अज्ञात बदमाश तार काटकर ले गये हैं. आवेदन में घटनास्थल से कुछ सामग्री बरामद होने की बात भी कही गयी है. चोरी किये गये तार की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है.

संवेदक की शिकायत पर प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि संवेदक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है और चोरी में शामिल बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : रोहतास में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर

2025 में भी बिजली तार चोरी की कई घटनाएं हुईं

करगहर थाना क्षेत्र में बिजली तार काटकर चोरी करने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. वर्ष 2025 में कल्याणपुर पंचायत के बिजरूख सिवाना से 29 पोलों पर लगे बिजली के तार काट लिये गये थे. इसके बाद 30 जून को चोरों ने कल्याणपुर पंचायत के हरदासपुर मौजा से 17 पोलों पर लगे 11 हजार वोल्ट के एलटी तार को काट लिया था.

29 जुलाई को 29 पोलों से काट लिया गया था तार

पुलिस पिछली घटनाओं में शामिल चोरों का पता लगा पाती, इससे पहले 29 जुलाई की देर रात एक बार फिर चोरों ने कल्याणपुर पंचायत के बिजरूख मौजा में 29 पोलों पर लगे बिजली के तार काट लिये. चोरी किये गये तार की कीमत करीब 70 लाख रुपये बतायी गयी थी.

नोखा में चोरी के बिजली तार के साथ हुई थी गिरफ्तारी

वहीं, 30 जुलाई को नोखा थाने की पुलिस ने शिवपुर गांव से एक ऑटो में रखे भारी मात्रा में चोरी के बिजली तार के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में बिजली परियोजनाओं से जुड़े कर्मियों और एजेंसियों की चिंता बढ़ी हुई है.

Also Read : सासाराम: दो घरों में चोरी, लाखों के सामान और गहने ले गये चोर, दो बैग बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रजनीकांत पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >