चोरी के मोबाइल के साथ चोर को आरपीएफ डेहरी ने पकड़ा

Sasaram News.चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को आरपीएफ डेहरी ने गिरफ्तार कर लिया.

इंद्रपुरी/डेहरी.

चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को आरपीएफ डेहरी ने गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ पोस्ट डेहरी के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम ने बताया कि बुधवार को रेलवे स्टेशन डेहरी पर गस्त व आपराधिक गतिविधि निगरानी करने के दौरान प्लेटफार्म संख्या चार/ पांच के पूर्वी छोर पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था जाते हुए देखा गया. जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोम कुमार, उम्र 34 वर्ष, पिता किशोरी प्रसाद, ग्राम हसपुरा, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद बताया. उसकी तलाशी लेने पर चोरी की एक मोबाइल बरामद की गयी. पूछने पर उसने बताया कि मोबाइल को ट्रेन में एक यात्री से चोरी किया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए मोबाइल व गिरफ्तार अभियुक्त को रेल थाना डेहरी को सुपुर्द किया गया. इस कार्रवाई में आरपीएफ डेहरी के उप निरीक्षक शिवराज साह, प्रधान आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, टास्क टीम के आरक्षी सर्वोदय पासवान आरक्षी उमेश कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >